सिमडेगा, जुलाई 7 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बोलबा पाकरबहार मोड़ में थाना प्रभारी विकास कुमार महतो की अगुवाई में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों से कागजातों की सघन जांच की गई। वहीं लोगो को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य संबंधित कागजात अपने रखने की भी सख्त हिदायत दी गई। मौके पर पुलिस जवान उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...