सिमडेगा, जुलाई 23 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के महाबुआंग थाना क्षेत्र के चंदनटोली मोड़ के समीप थाना प्रभारी पंकज प्रमाणिक के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों के चालकों के हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक कागजात की जांच की गई। वहीं चारपहिया वाहनों के डिक्की की तलाशी लेने के साथ-साथ वाहन संबंधी दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...