Simdega News: पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
सिमडेगा, अगस्त 17 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हाटिंगहोड़े के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बानो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका उपचार कराया गया। घायल की पहचान आनंदपुर निवासी रोहित तोपनो के रूप में हुई है। पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, गति पर नियंत्रण रखने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। - यह भी पढ़ें- Pakur News: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.