सिमडेगा, जुलाई 8 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। पुलिस के द्वारा बाजार, हाट, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब निर्माण, बिक्री तथा अड्डेबाजी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिमडेगा थाना एवं पीसीआर गश्ती दल द्वारा डेली मार्केट, बाजार टांड तथा अन्य विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस दल को देखकर अवैध शराब की बिक्री कर रही कुछ महिलाएं शराब छोड़कर मौके से फरार हो गईं। पुलिस द्वारा मौके पर उपलब्ध अवैध शराब को जब्त कर नियमानुसार विनष्ट कर दिया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...