Simdega News: पुलिस की तत्परता से जम्मू से सकुशल बरामद हुई युवती
सिमडेगा, अगस्त 10 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि।पुलिस की तत्परता और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से थाना क्षेत्र से गुमशुदा 19 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया कि 11 जुलाई को युवती के पिता ने बानो थाना में अपनी 19 वर्षीय पुत्री के गुमशुदा होने की लिखित सूचना दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। मामले में बानो थाना कर पुलिस ने जांच शुरू की। युवती के बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान की मदद से पुलिस ने युवती को जम्मू कशमीर से सकुशल बरामद कर लिया। इधर पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.