सिमडेगा, जुलाई 23 -- Simdega News: पाकरटांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र का एक युवक गोवा जाने के क्रम में रास्ते में लापता हो गया था। मामले की सूचना प्राप्त होने पर पाकरटांड़ थाना द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए एसपी के निर्देश पर युवक की शीघ्र बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन कर खोजबीन प्रारंभ की गई। तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए पुलिस टीम ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत युवक को उसके परिजनों के जिम्मे सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। सिमडेगा पुलिस आम नागरिकों से यात्रा के दौरान अपने परिजनों से नियमित संपर्क बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन को सूचना देने की अपील की है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...