Simdega News: पुलिसकर्मियों को थकान मिटाने के लिए मिला सुकून का ठिकाना
सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। लगातार ड्यूटी और काम के दबाव के बीच पुलिसकर्मियों को अब कुछ पल आराम करने और तरोताजा होने का मौका मिलेगा। सिमडेगा पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मियों और आगंतुकों की सुविधा के लिए रिफ्रेशमेंट रूम तैयार किया गया है। गुरुवार को एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने नवनिर्मित रिफ्रेशमेंट रूम का उद्घाटन किया। यहां पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों, दूर-दराज से आने वाले पुलिसकर्मियों, आगंतुकों और मीडियाकर्मियों के लिए बैठने, पढ़ने और जलपान की व्यवस्था की गई है। इसमें दैनिक समाचार पत्रों, विभिन्न पुस्तकों और कॉमिक्स के अलावा टीवी, वाई-फाई, कैरम बोर्ड और शतरंज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। चाय-कॉफी मशीन भी लगाई गई है। कार्यालयीन कार्यों के दौरान लंच ब्रेक या खाली समय में पुलिसकर्मी यहां बैठकर जलपान कर सकेंगे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.