सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। स्व. पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर उपस्थित रहेंगे। इधर गुरुवार को प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक सह विधायक भूषण बाड़ा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें हॉकी के खेल की बारीकियां भी सिखाईं। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्टेडियम में अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने शौचालय और पेयजल...