सिमडेगा, जुलाई 25 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन, रांची संभाग के उपायुक्त एसवी जोगलेकर ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर बी. कृष्णा जी, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा, रांची संभाग तथा बीएन. सरदार जी, प्रधानाध्यापक, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नामकुम, रांची संभाग भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण का उद्देश्य निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, विभागों, शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए विद्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त महोदय ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ भी संवाद किया।

विद्यार्थियों के साथ संवा...