सिमडेगा, नवम्बर 3 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डुमरडीह गाँव के समीप मंगलवार को एक पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सहित बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों की पहचान बाइक चालक कृष्णा टोप्पो एवं सरस्वती देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पिकअप चालक ने बताया कि वह पिकअप लेकर कुरडेग आ रहा था, इसी क्रम में डुमरडीह के पास पीछे से आ रहे बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। वहीं इस मामले में कुरडेग पुलिस जांच में जुट गई है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...