सिमडेगा, अक्टूबर 26 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड मैदान के समीप शरद पूर्णिमा के अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ इंद्र भगवान की पूजा-अर्चना की गई। पूजा का अनुष्ठान स्थानीय पाहन दुबराज ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न कराया। प्रत्येक वर्ष शरद पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीण एकजुट होकर इंद्र भगवान की आराधना करते हैं। इस दौरान गांव की खुशहाली, अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति बनी रहने की कामना की जाती है। ग्रामीणों का मानना है कि पारंपरिक रीति-रिवाजों के माध्यम से पूजा-अर्चना करने से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। पूजा के दौरान आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चांदनी रात में शरद पूर्णिमा का उल्लास, सुख-समृद्धि की कामना स...