सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मालसड़ा गांव में सोमवार की सुबह कुएं में डूबने से प्रमिला टेटे नामक महिला की मौत हो गई। प्रमिला सोमवार की सुबह कुंए से पानी भर रही थी। पानी खींचने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे कुएं के गहरे पानी में जा गिरी और डूबने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गायघाट : कुएं में गिरी किशोरी की डूबने से मौत घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। - यह भी पढ़ें- Banda News: कुएं से पानी...