Simdega News: पाचवां डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट कल से
सिमडेगा, अगस्त 20 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड मैदान में शुक्रवार से 5वां डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन दोपहर 1 बजे डीसी कंचन सिंह के द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन मुकाबला पीके ब्रदर्स खलारी बनाम टीएफसी सिमडेगा के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला अफजल एफसी खैरनटोली बनाम साइक्लोन एफसी रांची के बीच होगा। टूर्नामेंट को लेकर आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि शमी आलम एवं रावेल लकड़ा शामिल होंगे। जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष मो. क्यूम ने दी। - यह भी पढ़ें- Simdega News: एपीजे अब्दुल कलाम अंतराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.