Simdega News: पाकरटांड़ में पांच से हॉकी टूर्नामेंट
सिमडेगा, अगस्त 31 -- Simdega News: पाकरटांड़ में पांच से हॉकी टूर्नामेंट पाकरटांड़, प्रतिनिधि।पाकरटांड़ पंचायत के बेरिटोली किसान क्लब के तत्वावधान में पांच से 10 सितंबर तक हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिता का फाइनल 10 सितंबर को दोपहर दो बजे खेला जाएगा। प्रत्येक टीम में अंतरराष्ट्रीय या साई सेंटर के अधिकतम पांच खिलाड़ी ही शामिल हो सकेंगे। टीमों का प्रवेश शुल्क 1501 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को विशाल खस्सी, उपविजेता को बड़ा खस्सी तथा सी पुल में जीतने वाली टीम को तीसरा खस्सी पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन में विधायक भूषण बाड़ा, जिप सदस्य जोसिमा खाखा सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.