सिमडेगा, सितम्बर 9 -- Simdega News: बांसजोर, प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी क्षेत्र के वनमुंडा गांव में पांच दिनों से लापता सनिका प्रधान का शव बुधवार को गांव के ही एक नाले से बरामद हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार सनिका प्रधान, पिता चंदू प्रधान, पिछले पांच दिनों से घर से लापता थे। परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था। बुधवार को ग्रामीणों की नजर गांव के एक नाले में पड़े शव पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक तौर पर पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी...