Simdega News: पंडरीपानी में कचरा डंपिंग के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
सिमडेगा, अक्टूबर 29 -- कचरा डंपिंग के विरोध में सड़क जाम Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के टापुडेगा-पंडरीपानी में कचरा डंपिंग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सिमडेगा नप द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए कचरा डंपिंग यार्ड में डंप करने के लिए कचरा लेकर डंफर के पहुंचते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। समाचार लिखे जाने तक लगभग पांच घंटे से जलडेगा मुख्य पथ जाम था। गुरुवार को दोपहर एक बजे के बाद से ग्रामीण घटना स्थल पहुंच जाम शुरु कर दिया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान नप के अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि डंपिंग यार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.