सिमडेगा, अक्टूबर 16 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, सिमडेगा के निर्देश पर करमा महिला नुक्कड़ नाटक टीम कोलेबिरा की कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभों के बारे में बताया गया। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, हाथी से बचाव तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...