सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना को लेकर चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कहीं भजन-कीर्तन हो रहे हैं, तो कहीं श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना और साधना में लीन हैं। वहीं प्रखण्ड के टोरोटोली गांव में एक महिला की कठिन तपस्या लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। केरसई टोरोटोली की रहने वाली विमला देवी नुकीली लोहे की कीलों से बनी शैय्या पर लेटकर मां दुर्गा की आराधना कर रही हैं। उनकी साधना को देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बताया गया कि विमला देवी पिछले तीन वर्षों से मां दुर्गा की आराधना में कठिन तपस्या कर रही हैं। महिला की तपस्या को देखने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ जुट रही है। शाम होते ही गांव का माहौल भक्तिमय हो जाता है और मां दुर्गा के जयकारों से पू...