सिमडेगा, अगस्त 21 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना की पुलिस ने बाइक चोरी मामले का अनुसंधान करते हुए एक बाइक चोर को निरुद्ध किया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 25 मई को नीचे बाजार से एक बाइक चोरी हुई थी। इसी मामले का अनुसंधान करते हुए सदर की पुलिस ने बराबर पानी से गौतम मांझी नामक चोर को चोरी के बाइक सहित धर दबोचा। इसके साथ कांड में शामिल एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...