सिमडेगा, अगस्त 29 -- Simdega News: नि:शुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन आज कोलेबिरा, प्रतिनिधि।शिवम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में शनिवार को नि:शुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया है। सेंटर के संचालक ललित कुमार ने बताया कि शिवम डे केयर सिमडेगा में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक मरीजो का इलाज किया जाएगा। वहीं शिवम हॉस्पिटल कोलेबिरा में दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मरीजो का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोल्ड मेडलिस्ट डॉ महेश कुशवाहा और कोलकाता के डॉ चंदन कुमार मरीजों का इलाज करेगें। उन्होंने मीजों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...