सिमडेगा, अगस्त 31 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कुरडेग पुलिस ने नाबालिग युवती को आत्महत्या के लिए प्रताडित करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पुरेन्द्र यादव घटना के बाद फरार हो गया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में कुरडेग थाना में कांड संख्या 14/26 के तहत मामला दर्ज है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...