Simdega News: नाबालिग को बहला फुसलाकर बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार
सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एएचटीयु थाना की पुलिस ने दिल्ली से नाबालिग को बरामद करते हुए महिला आरोपी को जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी रोशनी तिर्की ने बहला फुसलाकर एक नाबालिग को दिल्ली ले जाकर बेचने का आरोप लगा था। उन्होंने बताया कि एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिसके आलोक में अनुसंधानरत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी एंव कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.