Simdega News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार
सिमडेगा, अक्टूबर 6 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पाकरटांड़ थाना की पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेसवार्ता में बताया कि पीड़िता जिउतिया नाच के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में मोहन दास और दामोदर राम ने पीड़िता को नदी किनारे ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता ने संबंधित थाना में कांड संख्या 23/26 के तहत मामला दर्ज कराया। दज्र मामले के आलोक में अनुसंधानरत पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.