सिमडेगा, जुलाई 24 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी की पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने के एक आरोपी दीपक पैकरा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। प्रेसवार्ता में सर्किल इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताया कि पांच जून को बांसजोर ओपी क्षेत्र के एक नाबालिग को छत्तीगढ़ निवासी दीपक पैकरा ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने उसके विरुद्ध बांसजोर ओपी में मामला दर्ज करवाया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी दीपक पैकरा को रामजड़ी आश्रम के पास से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...