सिमडेगा, सितम्बर 18 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। श्रद्धालु नाचते-गाते और भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते हुए प्रतिमाओं को सरोवर तक लेकर पहुंचे। इस दौरान शहर में उत्सव का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग नाचते हुए प्रतिमा लेकर सरोवर पहुंचे। यहां श्रद्धा के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इधर टैक्सी स्टैंड सिमडेगा में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। टैक्सी स्टैंड परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: हर्षोल्लास ...