सिमडेगा, जुलाई 12 -- Simdega News: पाकरटांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जोरी टोली के पास नहर में रविवार की सुबह लोगों ने एक शव देखा। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी। शव की पहचान आइजुफ कुल्लू के रूप में हुई। बताया गया कि वह नहाने के लिए नहर में गया था। इसी क्रम में वह नहर में गिर गया। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...