Simdega News: नशे से दूर रहकर संवारें अपना भविष्य: विक्सल कोंगाडी
सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत दोमनिक इंटर महाविद्यालय में शनिवार को नशामुक्ति एवं मोटर वाहन परिचालन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक बिक्सल कोनगाड़ी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी शिक्षा ग्रहण करने की उम्र में नशे की गिरफ्त में आ रही है। कम उम्र में मोटरसाइकिल चलाना और नशे की हालत में वाहन परिचालन करना युवाओं के जीवन को खतरे में डाल रहा है। नशे की लत के कारण युवा न केवल अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवार को भी मानसिक और सामाजिक परेशानियों में डाल रहे हैं। कई बार लापरवाही और नशे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.