सिमडेगा, जुलाई 22 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। ओड़गा ओपी क्षेत्र के बाड़ीवृंगा डांगटोली में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी सविता डांग की लाठी से पीटकर हत्या कर दी।

घटना का विवरण घटना मंगलवार के रात की है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति सुनील डांग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बाड़ीवृंगा डांगटोली निवासी सुनील डांग अपनी पत्नी सविता डांग के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद दोनों अपने कमरे में चले गए। बताया जा रहा है कि कमरे में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में सुनील ने कथित रूप से लाठी से पत्नी पर हमला कर दिया। सुनील ने सविता की लाठी से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह ग...