सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा महाविद्यालय, सिमडेगा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्त युवा, आत्मरक्षा और योग विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवराज प्रसाद ने किया। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य ने कहा कि आज के युवाओं के सामने नशा सबसे बड़ी चुनौती है और योग व आत्मरक्षा जैसे कार्यक्रम युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने सभी अतिथि प्रशिक्षकों का स्वागत किया।कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित विकास कुमार ने नशा मुक्ति पर विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Jamui News: केकेएम कॉलेज में 'योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस' का आयोजन और युवा...