सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा कॉलेज में नव नामांकित विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 15 अक्तूबर को 11 बजे से नए मल्टी पर्पस हॉल में किया जाएगा। इस दौरान स्नातक प्रथम सेमेस्टर कला, विज्ञान, वाणिज्य सत्र 2026-2030 एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर कला, वाणिज्य सत्र 2025-2027 में नामांकन को इच्छुक छात्र नामांकन करा सकते हैं। प्राचार्य प्रो देव राज प्रसाद ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बिना नामांकन अधूरा है और विवि द्वारा परीक्षा क्रमांक भी आवंटित नहीं किया जाएगा। - यह भी पढ़ें- Munger News: स्नातक सेमेस्टर-1 में 33458 विद्यार्थियों का नामांकन पूरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...