Simdega News: नव नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन मीट 20 को
सिमडेगा, जुलाई 18 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा महाविद्यालय में स्नातक कला, विज्ञान, वाणिज्य सेमेस्टर एक के नव नामांकित छात्र छात्राओं का इंडक्शन मीट कार्यक्रम 20 जुलाई को आयोजित किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो देवराज प्रसाद ने बताया कि इंडक्शन मीट कार्यक्रम 20 जुलाई को मल्टी पर्पस हॉल में पूर्वाहन 11 बजे से आरम्भ होगा। उन्होंने नव नामांकित विद्यार्थियों से इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ही संचालित होने वाली कक्षाओं के सम्बंध में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.