Simdega News: नवरात्र को लेकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विभाग की नजर सख्त
सिमडेगा, अक्टूबर 10 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोलेबिरा में विभिन्न होटलों और दुकानों में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की। त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने के मद्देनजर विभाग ने दुकानदारों को गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। जांच के दौरान होटलों और दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की हिदायत दी। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि दुकानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: होटलों की खाद्य सुरक्षा विभाग ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.