Simdega News: नल-जल योजना बंद रहने पर ईओ को सौंपा ज्ञापन
सिमडेगा, जुलाई 18 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। केरसई प्रखंड में पिछले लगभग एक महीने से नल-जल योजना बंद रहने की समस्या को लेकर कई भाजपा नेताओं ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की। साथ ही लोगों को पेयजल को लेकर हो रही समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने बताया कि नल जल योजना ठप रहने से लोगों को दूर-दराज के कुओं और चापाकलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। भाजपा नेताओं ने विभाग से शीघ्र तकनीकी खामियों को दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना केरसई में पूरी तरह दम तोड़ती नजर आ रही है। पिछले एक महीने से जलापूर्ति बंद र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.