Simdega News: नर्सिंग कॉलेज बानो में मेडिकल कैंप सह एक्स-रे जांच शिविर आयोजित
सिमडेगा, जुलाई 10 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि।प्रतिष्ठित मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो परिसर में डॉ मनोरंजन कुमार के उपस्थिति में मेडिकल कैंप सह एक्स-रे जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 160 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान प्रतिभागियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई तथा आवश्यकतानुसार एक्स-रे जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर लोगों को यक्ष्मा के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई। स्वच्छता बनाए रखने, घर के आसपास जलजमाव नहीं होने देने, मच्छरदानी के नियमित उपयोग तथा समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गई। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. प्रह्लाद मिश्रा, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.