Simdega News: नप अध्यक्ष ने कराया केलाघाघ रोड का समतलीकरण
सिमडेगा, अगस्त 22 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा द्वारा केलाघाघ रोड पावर हाउस के सामने गड्ढों से भरकर रोड का समतलीकरण कार्य शनिवार को किया गया। उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान ने जुलाई माह के अंक में खबर प्रकाशित कर नप का ध्यान आकृष्ठ कराया था। जिसके आलोक में शनिवार को नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा स्वंय गढडो को भर कर सड़क का समतलीकरण कराया। उल्लेखनीय है कि जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल केलाघाघ डैम, केंद्रीय विदयालय, भाजपा कार्यालय जैसे महत्वपुर्ण जगहों को जोड़ती है। न्यायालय कर्मियों का भी आवासीय परिसर है, मुस्लिम समुदाय का कब्रिस्तान है। इधर नप अध्यक्ष द्वारा किए गए सार्थक पहल की लोगों ने प्रशंसा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.