सिमडेगा, अगस्त 4 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। गेनमेर पंचायत के टोंगरी टोली निवासी भीष्म सिंह का शव मंगलवार को नदी से बरामद किया गया। बताया गया कि टोगरी निवसी भीष्म सिंह सोमवार की दोपहर एक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए घर से निकला था। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। मंगलवार को भी लापता व्यक्ति की खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में नदी से ग्रामीणों ने शव बरामद कर लिया। बताया गया कि टोंगरी टोली के झरिया नाला में पानी भर गया था। नदी पार करने के क्रम मे बह गया था। ग्रामीणो ने प्रशासन से पुल बनाने की मांग की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...