Simdega News: नगर परिषद ने किए केलाघाघ पर्यटन स्थल की सफाई
सिमडेगा, अगस्त 18 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम परिसर में 15 अगस्त को भीड़ के द्वारा काफी कचरा फैलाया गया था। जिससे केलाघाघ जाने वालों को लगातार परेशानी हो रही थी। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर नप मंगलवार को डैम परिसर में सफाई अभियान चलाया। डीसी के निर्देश पर केलाघाघ पर्यटन स्थल में नप के ईओ अरविंद तिर्की खुद सफाई कर्मियों के साथ पहुंचे और पूरी तरह से इस पर्यटन स्थल को साफ किया। नगर परिषद के द्वारा नागरिको से पर्यटन स्थलों में कचरा को डस्टबिन में डालने की बात कही ताकि सफाई कर्मी इसे एक ही स्थान से उठा ले और केलाघाघ सहित अन्य पर्यटन स्थल हमेशा साफ़ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.