सिमडेगा, जुलाई 10 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बानो में नए शैक्षणिक सत्र में नामांकित छात्राओं के स्वागत के लिए स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने नई छात्राओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय की परंपराओं और अनुशासन से अवगत कराया। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा की छात्राओं ने कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11वीं की नवप्रवेशी छात्राओं को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा सम्मानपूर्वक मंच तक लेकर आईं। इसके बाद सभी नई छात्राओं का परिचय कराया गया। विद्यालय की वार्डन कमला बड़ाईक, शिक्षिका अनस्तासिया मिंज, प्रदीप सिंह, रोशनी दास, शकुंतला, पूजा कुमारी, प्रीति रावत, सोनम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...