सिमडेगा, सितम्बर 7 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भगवान श्रीकृष्ण के आगमन की खुशी और भक्ति भाव से ओत-प्रोत नंदोत्सव का भव्य आयोजन मंगलवार को नगर भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन इस्कॉन सिमडेगा की ओर से किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों ने जिलेवासियों से सपरिवार इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे विशेष भजन संध्या के साथ होगी। भक्तिमय भजनों के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करेंगे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: 108 दीपों की महाआरती के साथ धूमधाम से मनाया नंद उत्सवकार्यक्रम का विवरण इसके बाद शाम साढ़े छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं और भारतीय संस्कृति की मनोहारी झलक देखने को मिलेगी। ...