सिमडेगा, अगस्त 7 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस संबंधी बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में ध्वजारोहण, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालयों की सहभागिता, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं समन्वित तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।वही 14 अगस्त को प्रभातफेरी निकाली जाएगी। मौके पर जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेग, प्रमुख दुतामी हेमरोम, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, बीडीओ अनूप कच्छप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूल एवं कॉलेजों के शिक्षक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, शांतिपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में सफलता...