सिमडेगा, अक्टूबर 13 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा नजदीक आते ही शहर के प्रमुख पूजा पंडालों के आसपास खान-पान की दुकानें लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। धुसका, फुचका, चाट, मोमोज, चाउमिन और रोल्स बेचने वाले दुकानदार दुर्गोत्सव में अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कोई ठेला और स्टॉल तैयार कर रहा है, तो कोई बर्तन, कच्चा माल और अन्य जरूरी सामान जुटाने में लगा है। दुर्गा पूजा के दौरान शाम होते ही पंडालों के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ने लगती है। पूजा घूमने आने वाले लोग खान-पान का भी आनंद लेते हैं। ऐसे में झारखंड के पारंपरिक व्यंजन धुसका के साथ मोमोज, चाट, फुचका और चाउमिन की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ जुटने की उम्मीद रहती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दुर्गा पूजा बाजार- दुर्गा पूजा में खानपान का करोड़ो के बाजार होने का अनुमान...