सिमडेगा, जुलाई 23 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड की कोलेबिरा पंचायत के कुन्दुरडेगा गांव में आईटीडीए योजना से निर्मित धुमकुड़िया भवन इन दिनों सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के मजदूरों के ठहरने का ठिकाना बना हुआ है। भवन में मजदूरों के रहने के साथ ही सीमेंट समेत निर्माण सामग्री भी रखी गई है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य सामुदायिक आयोजन करने में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों की शिकायत ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में बाहर से आए मजदूरों को लगाया गया है और उनके रहने की व्यवस्था धुमकुड़िया भवन में की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि धुमकुड़िया भवन का निर्माण गांव के लोगों की सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया गया है। यहां ग्रामीण बैठक करने के...