Simdega News: दो हाथियों के क्षेत्र में जमे रहने से ग्रामीणों में दहशत
सिमडेगा, अगस्त 23 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। बांकी इलाके में पिछले पांच दिनों से डेरा डाले दो हाथियों के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथियों के लगातार गांव के आसपास विचरण करने से लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं। इसी क्रम में हाथी ने बांकी किरण नगर में वेलेंटाइन नामक व्यक्ति के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के घर तोड़ने की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में और अधिक डर का माहौल है। जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना ने बताया कि दो जंगली हाथी पिछले करीब पांच दिनों से बांकी क्षेत्र में मौजूद हैं। हाथियों के गांव और आसपास के इलाकों में लगातार घूमने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही लोगों की चिंता बढ़ जाती है और ग्रामीण अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो जाते हैं।-
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.