Simdega News: दो किशोर सड़क दुर्घटना में घायल, रेफर
सिमडेगा, नवम्बर 1 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में दो किशोर घायल हो गए। घायलों की पहचान केरसई पहाड़साड़ा निवासी विंसेंट तिर्की का 16 वर्षीय पुत्र विनीत तिर्की और राजू मिंज का पुत्र राहुल मिंज के रूप में हुई है। दोनों किशोर रविवार को कोरोमियां में आयोजित इंद मेला देखकर बाईक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना के बाद साथियों ने दोनों को सीएचसी बोलबा पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. देवतोष भूटिया ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.