सिमडेगा, अगस्त 27 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में प्रियंका नामक एक गर्भवती एडमिट थी। जिसे बीती देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। लेकिन सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर शालिनी कुजूर ड्यूटी से नदारत मिली। महिला डॉक्टर के नदारत रहने और प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती प्रियंका की हालत देख उसके पति मुन्ना ने उसे सदर अस्पताल से रेफर करवा कर एक निजी अस्पताल ले गया।

मामले की जांच इधर इस मामले की जानकारी डीसी को मिली तो उन्होंने देर रात हीं मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीओ सुमंत तिर्की को सदर अस्पताल जाकर मामले की जांच करने का निर्देश दिया। डीसी के निर्देश पर एसडीओ सदर अस्पताल पहुंचे। तब तक प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती प्रियंका को लेकर उसके पति निजी अस्पताल चले गए थे। इधर एसडीओ ने जांच के दौरान पाया कि डॉक्टर शालिनी कुज...