Simdega News: दूसरे दिन खेले गए दो मैच
सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। लचरागढ़ स्थित इंद टांड़ मैदान में लचरागढ़ क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित छह दिवसीय प्रथम टी-30 चैलेंज लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट दूसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी उपस्थित थे। उन्होंने मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और क्लब के सदस्यों को क्षेत्र में लेदर बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। दूसरे दिन प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में आरसीसी ने पीआईवोट क्रिकेट क्लब ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में लचरागढ़ क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 207 रन बनाए। इस मैच में लचरागढ़ ने पीआईवोट क्रिकेट क्लब को 125 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। -
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.