सिमडेगा, जुलाई 28 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एडीजे नरंजन कुमार सिंह की अदालत ने दुष्कर्म के एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ठेठईटांगर थाना में दर्ज कांड संख्या 22/24 के नामजद आरोपी ताहिर अंसारी को एडीजे की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 25 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। बताया गया कि घटना 21 मई 2024 की है। घटना के बाद पुलिस के द्वारा आरोपी ताहिर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आठ गवाहो की गवाही कलमबद करते हुए आरोपी को दोष्री करार दिया। अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजक निशि कच्छप ने दलीलें पेश की। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...