सिमडेगा, जुलाई 18 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को सिविल कोर्ट सभागार में नालसा एवं झालसा के तत्वावधान में जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीडीजे एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने की। कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम, साइबर धोखाधड़ी, साइबर कानून, नशा मुक्ति, पॉश, बाल विवाह तथा आशा एवं जागृति योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- संवेदनशील होकर पोक्सो मामलों की करें जांच- पीडीजेमोटर दुर्घटना दावा अधिनियम अपने संबोधन में पीडीजे ने कहा कि प्रत्येक वाहन मालिक के लिए वाहन का बीमा कराना अत्यंत आवश्यक है। सड़क दुर्घटना में घायल अथवा मृतक के आश्रितों को कानून के तहत उचित मुआवजा द...