Simdega News: दुर्गा पूजा को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, चार चलित ट्रांसफॉर्मर रहेंगे तैयार
सिमडेगा, अक्टूबर 13 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बिजली विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। विभाग के ईई मनीष चन्द्र पूर्ति ने कहा कि जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चार चलित ट्रांसफॉर्मर तैयार रखे गए हैं। वहीं पूजा के दौरान बिजली संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए 50 से 60 बिजली कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की ओर से जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान बिजली कनेक्शन, वायरिंग और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जांच की जाएगी। विशेष रूप से अस्थायी बिजली कनेक्शन की जांच कर नियमानुसार स्थायी कनेक्शन सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.