सिमडेगा, सितम्बर 9 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना मोड़ स्थित धर्मशाला परिसर में बुधवार को श्री दुर्गा पूजा समिति जय भवानी संघ की बैठक विद्याचंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा के सफल आयोजन के लिए नई समिति का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सांकुल गांव में दुर्गा पूजा मनाए जाने को लेकर समिति का हुआ गठननई समिति का गठन मौके पर प्रवीण कुमार को अध्यक्ष, गोपाल कुमार को सचिव और सुजल कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पूजा पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण, भीड़ नियंत्रण और पंडाल सुरक्षा के लिए अलग-अलग प्रभारियों का चयन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजा के दौरान प्रतिदिन संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाए...